बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति घोषित की है। जो ब्यौरा दिया गया है उसके मुताबिक कई मंत्रियों से ज्यादा अमीर उनकी पत्नियां हैं। कुछ मंत्रियों की पत्नी के पास हथियार भी हैं। कई पर कर्ज है तो कुछ ने शेयर-म्युचुअल फंड में निवेश कर रखा है लेकिन सबसे अधिक चौंकाने वाला आंकड़ा CM नीतिश कुमार का है जिनके केवल 21 हजार रुपए कैश है।
CM ने बेटे को संपत्ति से किया अलग
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपत्ति के में से अपने बेटे निशांत का नाम हटा दिया है। उन्होंने डिपेंडेंट वन को निल कर दिया है। हालांकि अब तक उन्होंने डिपेंडेंट के रूप में निशांत का नाम रखा था, लेकिन साल 2024 के ब्यौरे से नाम हटा लिया है।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे अमीर
कैश के मामले में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे अमीर हैं। उनके पास नकद छह लाख 70 हजार रुपए हैं जबकि पत्नी के पास करीब पांच लाख सत्तर हजार रुपए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के पास कैश नहीं है लेकिन अचल संपत्ति पति-पत्नी दोनों को मिला कर साढ़े पांच करोड़ से अधिक की है।
