इस सप्ताह का समय बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ग्रहों की स्थिति एक अद्भुत शुभ संयोग बना रही है। इस हफ्ते शुक्र का सिंह राशि में और चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होगा, जिससे ‘कला योग’ का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कला योग व्यक्ति को मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा और धन लाभ प्रदान करता है। ऐसे में 6 से 12 अक्टूबर 2025 के बीच कुछ राशियों पर भाग्य की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों को न सिर्फ करियर में ऊँचाइयाँ हासिल होंगी, बल्कि उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों पर इस सप्ताह चमकेगा भाग्य का सितारा।
मेष साप्ताहिक लकी राशिफल: करियर में नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। करियर या व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपके जीवन में नई दिशा लेकर आ सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं, प्रमोशन की संभावना भी मजबूत रहेगी। व्यवसायियों को भूमि-भवन या प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में अच्छा मुनाफा हो सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में साझेदारी में किए गए कार्य लाभ देंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह सफलता और प्रगति का संदेश लेकर आएगा।
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल: भाग्य का साथ और प्रतिष्ठा में वृद्धि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी और पुराने विरोधी परास्त होंगे। यदि आप विदेश से जुड़ी किसी नौकरी या पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद माहौल रहेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का अवसर मिलेगा।
तुला साप्ताहिक लकी राशिफल: यात्राएं देंगी सफलता और लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत फलदायी रहेगा। करियर और व्यवसाय से संबंधित यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। जो लोग राजनीति या समाजसेवा से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और साझेदारी में किए गए कार्य सफलता देंगे। परिवार में चल रहे तनाव या गलतफहमियां खत्म होंगी। सप्ताह के अंत तक घर में खुशी और सामंजस्य का वातावरण रहेगा। कला योग तुला राशि वालों को मान-सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों दिलाएगा।
वृश्चिक साप्ताहिक लकी राशिफल: करियर में सफलता और मान-सम्मान में बढ़ोतरी

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह शानदार उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह सप्ताह सम्मान और प्रगति का समय रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य और प्रसन्नता बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाएंगे।
धनु साप्ताहिक लकी राशिफल: जीवनसाथी का साथ और आर्थिक स्थिरता
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित लेकिन फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा का योग बन रहा है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना आवश्यक रहेगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च परेशानी दे सकता है। कुछ लोग आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संवाद बनाए रखें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
