बारिश में सड़कों का जलभराव, अवैध वसूली और निगम की लापरवाही से जनता बेहाल :
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में जनता परेशान है, लेकिन नगर निगम और पार्षदों की तरफ से कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के हालात बेकाबू हो चुके हैं। जहां पार्षदों को हर साल विकास कार्यों के लिए भारी बजट मिलता है, वहीं जमीन पर विकास का कुछ नजर नहीं आता। बारिश के बाद सड़कों का हाल इतना खराब हो जाता है कि पूरा इलाका तालाब में बदल जाता है। पानी की निकासी के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है, और नगर निगम की तरफ से पहले से कोई तैयारी तक नहीं की जाती। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है।
लोगों का कहना है कि नगर निगम और पार्षद अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। खासकर रेहड़ी-पटरी वालों से अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है। जो दुकान या रेहड़ी यह अवैध वसूली नहीं देता, उसके खिलाफ नगरपालिका अधिकारी कार्रवाई करते हैं। यह वसूली अक्सर पार्षदों के करीबी और अधिकारियों के कुछ कर्मचारियों के द्वारा की जाती है।
यह स्थिति तब है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू कर रखी है। परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नेता और अधिकारी कुर्सी पर बैठते ही अपने-अपने फायदे का रास्ता खोजने लगते हैं और जनता के हितों की बात बाद में आती है। जनता के लिए यह चिन्ताजनक है कि उसका पैसा और विकास कार्य कहां जा रहे हैं।

बारिश के बाद ट्रांस हिंडन इलाके की सड़कों का हालत बहुत खराब हो जाता है। जाम, कीचड़, और पानी की निकासी न होने की समस्या से नागरिक अति परेशान हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह स्थिति अत्यंत खतरनाक साबित हो रही है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण ये समस्याएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।
इस स्थिति में ट्रांस हिंडन की जनता नगर निगम और पार्षदों से जवाबदेही की उम्मीद कर रही है। यह आवश्यक हो गया है कि प्रशासन जनता के विकास और सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए। जल निकासी, सड़क मरम्मत, सफाई और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि जनता को सफ़ल और सुरक्षित जीवन मिल सके।
जनता के हित में आवश्यक है कि नगर निगम और पार्षद अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और जनता की समस्याओं का समाधान करें। केवल वादे-व्याजे से नहीं, बल्कि काम करके दिखाएं कि वे देश और प्रदेश की जनता के सच्चे सेवक हैं।
इस समय ट्रांस हिंडन इलाके की जनता अपने नेताओं और अधिकारियों से सक्रियता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता की मांग कर रही है ताकि उनका जीवन बेहतर हो सके।
रिपोर्टर: रिपोर्ट प्रवीन मिश्रा
स्थान: गाज़ियाबाद
