आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बॉलीवुड गलियारों में ऐसी गॉसिप्स चल रही हैं कि आमिर खान 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हे बनने वाले हैं। आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते में वैसे भी लोगों की शुरू से ही दिलचस्पी रही है। जबसे लोगों को पता चला है कि आमिर दो तलाक होने के बाद किसी को डेट कर रहे हैं, तभी से इस रिलेशनशिप पर लोगों की नजरें टिकी हैं। वहीं, अब जब इनकी शादी की खबरें आई हैं तो फैंस सच जानने के लिए बेचैन हैं। ऐसे में अब आमिर ने इस मामले पर रिएक्शन दे दिया है।
आमिर खान ने शादी पर लगाई मुहर
आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए अपनी तीसरी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सच में एक बार फिर दूल्हे बनने के लिए एकदम तैयार हैं। रीना दत्ता और किरण राव के बाद अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान का रिश्ता ऑफिशियल होने वाला है। एक्टर ने अपनी वेडिंग डेट भी रिवील कर दी है। आमिर खान ने मीडिया को साफ कहा, 'शादी की खबर सच है, ये 5 तारीख को होगी।'
घर पर करेंगे रजिस्टर मैरिज
अब आमिर खान के शादी कन्फर्म करने के बाद फैंस को उस पल का इंतजार है, जब एक बार फिर आमिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। आमिर खान की वेडिंग फोटोज देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। वहीं, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट कोई लविश वेडिंग प्लान नहीं कर रहे हैं। ये दोनों बेहद सिंपल अंदाज में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में घर पर ही रजिस्टर मैरिज करने जा रहे हैं।
बाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन!
कपल नहीं चाहते कि इस खास और प्राइवेट मोमेंट पर बिना बात का अटेंशन आए। हालांकि, शादी के बाद आमिर खान एक ग्रैंड रिसेप्शन रख सकते हैं, लेकिन उसमें भी करीब लोगों के ही होने की उमीदें जताई जा रही हैं। दूसरी तरफ जब आमिर खान ने अपनी शादी की खबर कन्फर्म की तो फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।