आमिर खान काफी समय से गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। किरण राव से तलाक के बाद ही एक्टर की जिंदगी में गौरी स्प्रैट की एंट्री हुई थी। काफी समय तक अपने अफेयर को छुपाने के बाद आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सबके सामने गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था। 60 साल की उम्र में एक्टर के अफेयर के बारे में जानकर फैंस भी चौंक उठे थे। उस दौरान आमिर खान को काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि 2 तलाक के बाद आमिर खान तीसरी शादी करने की तैयारी में हैं।
आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट जल्द ही अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आमिर कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं करने वाले। इन दोनों की शादी बेहद सिंपल होगी। आमिर खान अपने घर पर ही गौरी के साथ तीसरी बार शादी कर सकते हैं। आमिर खान के इस स्पेशल डे पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद होंगे।
कब होगी आमिर और गौरी की शादी?
शादी की डेट भी रिवील हो गई है। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट पति-पत्नी बनेंगे। इतना ही नहीं ये दोनों निकाह करेंगे या कोर्ट मैरिज या फिर सात फेरे लेंगे? ये भी पता चल गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आमिर की तीसरी शादी कोर्ट मैरिज होगी। यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ घर पर ही कोर्ट मैरिज करेंगे।
परिवार के बीच होगी शादी!
हालांकि, अभी तक इस खबर को कन्फर्म नहीं किया गया है। आमिर खान या गौरी स्प्रैट ने अपनी वेडिंग रूमर्स पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी पिछले काफी वक्त से साथ रह रहे हैं। दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और अब फाइनली उन्होंने परिवार की मौजूदगी में शादी करने का फैसला लिया है।