टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। इन दोनों ने पेरेंटहुड में कदम रखने से पहले काफी तकलीफों का सामना किया है। अब उसी दौर को याद करते हुए गुरमीत चौधरी इमोशनल हो गए। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं कि देबिना के कई मिसकैरेज हो चुके हैं। अब राजीव खंडेलवाल के रियलिटी शो 'तुम हो ना' में कपल ने एक बार फिर इस बारे में बात की है।
डॉक्टरों ने भी मान ली थी हर
सोशल मीडिया पर 'तुम हो ना' का प्रोमो सामने आया है। इसमें गुरमीत चौधरी पैरेंट बनने के अपने लंबे और मुश्किल सफर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए। एक्टर ने बताया कि उनकी शादी के 10 से 11 साल बाद उन्हें बच्चे हुए हैं। इससे पहले कई बार मिसकैरेज हुआ और बहुत कोशिश की। गुरमीत ने ये भी कहा कि सब डॉक्टरों ने मना कर दिया था कि कुछ नहीं हो सकता। हालांकि, 10-11 साल के बाद उनके आस दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
10-11 साल के बाद हुए बच्चे
आपको बता दें, देबिना ने दो बेटियों को जन्म दिया है लियाना और दिविशा। दोनों ट्विन्स नहीं हैं, लेकिन इन दोनों का ही जन्म साल 2022 में हुआ था। लियाना सरोगेसी से हुई थी, जबकि दिविशा को देबिना ने नैचुरली कंसीव किया था। गुरमीत और देबिना बेटी दिविशा के जन्म को मिरेकल मानते हैं। लियाना के जन्म के बाद जब देबिना दोबारा प्रेग्नेंट हुई थीं तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। हालांकि, गुरमीत और देबिना इस बात से बेहद खुश थे कि वो नैचुरली कंसीव कर पाए।
गुरमीत और देबिना ने की बेहतरीन परवरिश
ऐसे में देबिना ने एक ही साल में दो बार मां बनने का फैसला ले लिया था। आपको बता दें, गुरमीत और देबिना के अब अक्सर अपनी बेटियों के साथ क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ते। लियाना और दिविशा को कितने अच्छे संस्कार मिल रहे हैं ये भी अक्सर इंटरनेट पर देखने को मिल जाता है।