पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। शिल्पा ने रिवील किया कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट केस किया था। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहली बार शिल्पा ने अपने इस गुनाह को दुनिया के सामने कबूल किया है। इसके बाद से उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में उनकी 'बिग बॉस' की को-स्टार हिना खान ने भी रिएक्शन दिया है। शो में भी हिना और शिल्पा की कभी नहीं बनी और आज भी दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।
[Image]
हिना खान ने शिल्पा के खिलाफ किया पोस्ट
अब शिल्पा के इस कबूलनामे के बाद हिना खान ने उन्हें फटकार लगाई है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर कर इस मामले में शिल्पा की क्लास लगाई है। हिना खान ने लिखा, 'मैं आमतौर पर किसी के बारे में बात नहीं करती, मैं कभी किसी के निजी मामलों पर टिप्पणी या प्रतिक्रिया नहीं देती, मैं सिर्फ तभी बोलती हूं जब मामला सेंसिटिव हो, कोई ऐसा मुद्दा जो हम सभी को, खासकर महिलाओं को, समाज के रूप में प्रभावित करता हो। पब्लिक लाइट में रहने वाली और बोलने का अधिकार रखने वाली व्यक्ति होने के नाते, मुझे अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।'
[Image]
शिल्पा की सच्चाई पर हिना का रिएक्शन
हिना खाना ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, 'हां, किसी लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए किसी की छवि को धूमिल करने के लिए अपने लिंग का इस्तेमाल करना सरासर शर्मनाक है। और हर कोई इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने में बिल्कुल सही है। मैं स्तब्ध हूं... लेकिन मैं यहां "असली पीड़ित" के बारे में बात करना चाहती हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिनकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई अन्य महिलाएं हैं... कई आइकोनिक शो के साथ एक असली हार्डवर्किंग प्रोड्यूसर। जिन्होंने इस तरह की यातना झेली। जैसा कि फीमेल एक्टर ने माना है, उनके आरोप न सिर्फ निराधार थे, बल्कि कानून का सहारा लिए बिना लाभ उठाने, जीतने, लाभ हासिल करने, दावा करने और समझौता करने के लिए इस्तेमाल किए गए थे।'
प्रोड्यूसर को लेकर क्या बोलीं हिना?
हिना ने आखिर में लिखा, 'और इसके बाद भी, वही प्रोड्यूसर उसी व्यक्ति को वही शो देता है। एक और मंच, एक और मुखपत्र, एक और प्रासंगिकता, यौन उत्पीड़न के अपने झूठे दावे को वैध ठहराने का एक और मौका...। अगर एक्ट्रेस इसे दोहराती है तो क्या होगा? आखिरकार, जिस एक्ट्रेस ने उसपर झूठा आरोप लगाया था, उसी ने उसे वही शो दे दिया है...। मैं स्तब्ध हूं! यह तो हमारे साथ ही मज़ाक बन गया।'