सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इब्राहिम अली खान को पैपराजी काफी पसंद करते हैं। वो अक्सर मीडिया के साथ अच्छा बर्ताव करते और उनके साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में पैपराजी भी इब्राहिम को कवर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हालांकि, इस बार इब्राहिम पैपराजी को देखकर घबरा गए क्योंकि वो अकेले नहीं थे। इब्राहिम अपनी रूमर्ड लेडी लव के साथ थे और तभी वो कैमरों के बीच फंस गए। इस दौरान जिस तरह इब्राहिम ने रिएक्ट किया अब उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।
पलक को इब्राहिम ने मीडिया से बचाया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम अली खान येलो शर्ट एयर ब्लू डेनिम में खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी उनकी नजर मीडिया पर पड़ी और जैसे ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बाहर निकलने लगीं, तो इब्राहिम ने अंदर की तरफ धक्का दे दिया। पलक भी इब्राहिम का ये इशारा समझ गई और वापस अंदर चली गईं। लेकिन इन दोनों की इस हरकत को पैपराजी के कैमरों में कैद कर लिया गया। इतना ही नहीं बाद में भी मीडिया वाले पलक तक पहुंच ही गए, जिन्हें इब्राहिम ने छुपाने की कोशिश की थी।
पैपराजी ने खोल दी पोल
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर पोल खुल ही गई। तो कोई कह रहा है कि जब प्यार किया तो डरना क्या। तो कुछ फैंस का ये भी सवाल है कि इब्राहिम इस तरह से अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को छुपा क्यों रहे थे? आपको बता दें, कई सालों से इन दोनों के लव अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अक्सर इब्राहिम और पलक को मूवी और डिनर डेट पर जाते हुए देखा जाता है।
दोनों ने नहीं लगाई रिश्ते पर मुहर
इतना ही नहीं इब्राहिम की बहन सारा अली खान भी वक्त-वक्त पर पलक तिवारी के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। इन सबको साथ देखकर फैंस को भी यकीन हो जाता है कि इब्राहिम पलक को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने आज तक ये बात कबूल नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते हैं।