बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जैकलीन फर्नांडिस को सुरेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया था। अब इसी मामले में एक्ट्रेस आज यानी बुधवार (3 जून) को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई हैं। कोर्ट में एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी सफाई देते हुए बयान दर्ज करवाया है। जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है और अपना पक्ष भी रखा।
कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस
हालांकि, कोर्ट की कार्यवाही के बाद जैकलीन फर्नांडिस बिना मीडिया से बात किए वहां से निकल गईं। कोर्ट में क्या-क्या हुआ है अभी उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, ये मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जेल के बैठे-बैठे एक बड़े कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ की जबरन वसूली की थी। इतना ही नहीं ED ने दावा किया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये में से करीब 7 करोड़ रुपये बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को गिफ्ट देने में खर्च किए हैं।
सुकेश के चक्कर में बढ़ी जैकलीन की मुसीबत
ED का कहना है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को लग्जरी गाड़ियां, ब्रांडेड बैग, महंगे-महंगे गहने और पालतू जानवर तोहफे में दिए हैं। आरोप में कहा गया है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने वसूली के पैसों से जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार को कीमती गिफ्ट्स दिए हैं। इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस शुरुआत से यही बोल रही हैं कि उन्हें सुकेश के क्रिमिनल बैकग्राउंड की कोई खबर नहीं थी। उन्हें मालुम नहीं था कि सुकेश के आस ये पैसे कहां से आए थे।
बर्बाद हुआ जैकलीन का कररेर
दूसरी तरफ जैकलीन को जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में आरोपी बनाया है। एजेंसी के पास सुकेश द्वारा जैकलीन पर खर्चे पैसों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है। इस रिकॉर्ड में इन पैसों के स्रोत की पूरी जानकारी है। आपको बता दें, इस केस की वजह से जैकलीन फर्नांडिस का करियर भी प्रभावित हो रहा है। एक्ट्रेस का नाम जबसे सुकेश के साथ जुड़ा है उनकी फिल्में भी सिमट कर रह गई है। सोशल मीडिया पर भी जैकलीन की पॉपुलैरिटी पर इसका असर साफ दिखाई दिया है।