करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। करण जौहर ने अचानक एक बड़ा कदम उठाया है और अपने करीबियों तक को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। करण जौहर के इस कदम से सभी लोग हैरान रह गए हैं और सोच में डूब गए हैं। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया और इस लिस्ट में कौन कौन शामिल हैं, जिनसे सोशल मीडिया पर करण जौहर ने दूरी बनाई है चलिए जानते हैं।
करण जौहर ने सभी सेलेब्स को किया अनफॉलो
आपको बता दें, शाहरुख खान और उनके पूरे परिवार को करण जौहर ने अनफॉलो कर दिया है। अब करण जौहर ना तो काजोल को और ही अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और ना बेटी जैसी आलिया भट्ट को फॉलो कर रहे हैं। अनन्या पांडे हो या फिर मनीष मल्होत्रा कोई भी करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई नहीं देगा। कार्तिक आर्यन भी अनफॉलो हुए सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। साफ-साफ देखा जा सकता है कि करण जौहर ने हर एक बॉलीवुड सेलेब से सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है।
महज 74 लोगों को फॉलो कर रहे करण जौहर
आपको अब करण जौहर के इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में एक भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी दिखाई नहीं देगा। करण इस वक्त महज 74 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। उनकी इस हरकत के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर बॉलीवुड से ऐसी क्या नाराजगी कि करण अब किसी से रिश्ता नहीं रखना चाहते। उनकी अनबन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे का असली करण भी रिवील कर दिया है।
क्या है अनफॉलो करने का कारण?
करण जौहर ने नोट शेयर कर लिखा, 'ये एक डिजिटल डिटॉक्स है!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं!!! भगवान के लिए, यह राष्ट्रीय समाचार तो नहीं हो सकता! प्लीज कुछ और क्लिकबेट पोस्ट करें! ये काम का नहीं है!' अब करण जौहर ने साफ कर दिया है कि वो किसी से नाराज नहीं हैं और न ही उनका किसी से कोई झगड़ा हुआ है।