टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की एक बार फिर वापसी होने वाली है। इस शो के 15 वें सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के कैप्टाउन में टीवी जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां खतरों का सामना कर रही हैं। अपने डर पर जीत पाने के लिए रोहित शेट्टी इन सभी को मोटीवेट कर रहे हैं। इसी बीच अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। शूटिंग के दौरान एक्टर ऋत्विक धनजानी के घायल होने की बुरी खबर सामने आई है। ऋत्विक धनजानी शूटिंग के दौरान इंजरी करवा बैठे हैं।
ऋत्विक धनजानी के साथ हुआ हादसा
आपको बता दें, ऋत्विक धनजानी 2 बार 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रह चुके हैं। एक बार फिर ऋत्विक अपनी किस्मत आजमाने के लिए रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। वो इस शो और इसके फॉर्मेट से पूरी तरह से अवगत हैं। बावजूद इसके शो में खतरों का लेवल इतना बढ़ा हुआ है कि एक्टर टास्क के दौरान हादसे का शिकार हो गए।
स्टंट करते हुए जल गए ऋत्विक धनजानी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋत्विक धनजानी को आग से जुड़े स्टंट करते समय चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऋत्विक गंभीर रूप से जल गए हैं। दरअसल, ऋत्विक आग से जुड़ा स्टंट परफॉर्म कर रहे थे और इस दौरान वो आग में झुलस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋत्विक धनजानी की चोट काफी गंभीर है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वैसे भी शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं और किसी भी हादसे के बाद फौरन मेडिकल टीम कोटेस्टंट्स के इलाज में जुट जाती हैं।
डॉक्टरों ने किया इलाज
ऐसे में ऋत्विक धनजानी के साथ हुए हादसे के बाद उन्हें तुरंत सेट पर मौजूद डॉक्टरों ने संभाला और उनका ट्रीटमेंट किया। दूसरी तरफ घायल होने के बाद भी एक्टर का फाइटर रवैया बरकरार है। उन्होंने अपने स्टंट पर इस चोट का असर नहीं पड़ने दिया। वहीं, डॉक्टरों ने ऋत्विक को धीरे-धीरे काम करने की सलाह दी है। वैसे ऋत्विक ने अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी नहीं दी है। अभी तक एक्टर ने अपने घायल होने की खबर को कन्फर्म नहीं किया है।