मास्टरशेफ सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया ने आज सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वो ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई हैं। पंकज भदौरिया को हाल ही में अपनी इस बीमारी का पता चला है। अब उनहोंने सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की दरख्वास्त की है। अब पंकज भदौरिया की बीमारी के बारे में जानकर हर कोई घबराया हुआ है। सभी लोग उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें, पंकज भदौरिया से पहले कई और महिला सेलिब्रिटीज कैंसर जैसी गम्भीरर बीमारी का सामना कर चुकी हैं।
हिना खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हिना खान का है। उनहोंने साल 2024 में सोशल मीडिया पर रिवील किया था कि थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बाद हिना खान ने अपने इलाज की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। हिना को इस दौरान ना सिर्फ फैंस का प्यार मिला बल्कि उनके पति रॉकी भी इस मुश्किल वक्त में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।
छवि मित्तल
टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल को अप्रैल 2022 में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। अर्ली स्टेज पर कैंसर डिटेक्ट होने के बाद छवि ने इलाज शुरू करवा दिया और सर्जरी करवाकर वो कैंसर मुक्त हो गईं। इसके बाद छवि ने फैंस और कैंसर सर्वाइवर्स को मोटीवेट भी किया।
ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा भी ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर चुकी हैं। साल 2018 में पहली बार ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद ताहिरा ने गंजे सिर से लेकर अपनी सर्जरी के निशान तक सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किए। 2019 में कैंसर मुक्त होने के बाद साल 2025 में ताहिरा को फिर से इस बीमारी ने जकड़ लिया।
महिमा चौधरी
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी के कैंसर की जानकारी दी थी। हेल्थ चेकअप के दौरान महिमा चौधरी को कैंसर का पता चला था। बाद में कीमोथेरेपी और पूरे इलाज से वो कैंसर को मात देने में सफल हो गईं।
रोजलिन खान
रोजलिन खान को फोर्थ स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। वो एक कैंसर सर्वाइवर हैं। रोजलिन ने कैंसर के दर्द का डटकर सामना किया और इस बीमारी को हरा दिया।