पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। पूनम ढिल्लों को क्या हुआ? वो अचानक अस्पताल कैसे पहुंच गईं और अब उनकी हालत कैसी है? फैंस भी इन सवालों के जवाब जानने के लिए बेताब बैठे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूनम ढिल्लों के हॉस्पिटल में एडमिट होने की असली वजह।
पूनम ढिल्लों को क्या हुआ?
आज अचानक से हर तरफ ये खबर आग की तरह फैल गई कि पूनम ढिल्लों की हालत खराब है और उन्हें एडमिट करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से पूनम ढिल्लों अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं। अब उनकी तबीयत का हाल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूनम ढिल्लों अब पहले से ठीक हैं और रिकवरी मोड़ में हैं। डॉक्टर्स एक्ट्रेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं और वो जल्द ही इस बीमारी से लड़कर रिकवर हो जाएंगी।
अब कैसी है पूनम ढिल्लों की तबीयत?
एक्ट्रेस और पूनम ढिल्लों की दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिवील किया कि पूनम को आज शाम तक शायद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जहां एक तरफ फैंस एक्ट्रेस के अस्पताल पहुंचने की खबर से टेंशन में थे, तो दूसरी तरफ अब उनका हालचाल जानकर उनके चाहने वाले राहत की सांस ले रहे हैं।