रणवीर सिंह की 'डॉन-3' वाली कंट्रोवर्सी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ये मुद्दा वक्त के साथ और भी गर्माता नजर आ रहा है। पहले रणवीर सिंह के खिलाफ 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) में शिकायत की गई थी, जिसके बाद FWICE ने एक्टर पर बैन लगा दिया। इस दौआर्ण कई लोग रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें। हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से इस मामले पर ना तो कोई बयान सामने आया और ना ही उन्होंने इस पर कोई एक्शन लिया। लेकिन अब लगता है रणवीर सिंह अपने बचाव के लिए मैदान में उतर आए हैं।
रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डॉन-3' कंट्रोवर्सी में रणवीर सिंह ने लीगल एक्शन लिया है। इस मामले में आखिर रणवीर सिंह कोर्ट तक पहुंच ही गए हैं। 'धुरंधर' एक्टर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने FWICE को कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही FWICE के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने FWICE को ये नोटिस फेडरेशन द्वारा जारी किए गए उस 'नॉन-कोऑपरेशन' निर्देश के खिलाफ भेजा है, जिसमें संगठन ने अपने सभी सदस्यों से एक्टर के किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने की अपील की थी।
2 जून को रणवीर की लीगल टीम ने लिया बड़ा एक्शन
कहा जा रहा है कि 2 जून को ही एक्टर की लीगल टीम ने फेडरेशन को नोटिस भेजा है। दूसरी तरफ इस नोटिस में क्या डिमांड रखी गई है, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। वहीं, अब ये मुद्दा काफी बड़ा होता जा रहा है। ऐसा लगता है कि ये बॉलीवुड की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में से एक बन गया है। अब इस मामले में रणवीर सिंह से लीगल नोटिस मिलने के बाद FWICE ने भी 3 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस रख अपना पक्ष रखने का फैसला किया है।
IMPPA के पूर्व प्रेसिडेंट ने दायर की याचिका
आपको बता दें, रणवीर सिंह से पहले पॉपुलर फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' के प्रोड्यूसर और IMPPA के पूर्व प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल ने भी इस विवाद में एक्टर का सपोर्ट करते हुए FWICE के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ दिए गए निर्देश को गलत बताया और FWICE के खिलाफ एक्शन लेने की गुजारिश की थी।