शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में रिवील किया है कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर जो सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो झूठा था। अब शिल्पा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। शिल्पा को भारी ट्रोलिंग का सामना करना अड़ रहा है। टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं अब शिल्पा की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। इसी बीच अब शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिर से इस कंट्रोवर्सी पर बात की है। शिल्पा ने लोगों से माफी मांगने के बजाय, ऐसा बयान दिया है जिसके बाद उनके लिए और भी मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं।
ट्रोलिंग को शिला ने बताया PR साजिश
शिल्पा ने वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं कमेंट्स पढ़ती हूं, मुझे पता है मेरे फैंस क्या कहेंगे। ये जो PR चल रहा है, उसके बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं, मुझे उन लोगों को यही कहना है कि जो बोओगे वही पाओगे। तो बिना हालातों को समझे आप लोग जो लिखे जा रहे हो- ओह मई गॉड! आप लोगों को इतनी चिंता है मेरी... क्यों है? आप अपनी खुद की चिंता कीजिए। सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। बिल्कुल मुझे तो पता ही था कि ये तो आना ही था, क्योंकि दुनिया कभी किसी अच्छी चीज को अप्रिशिएट करती ही नहीं है। खासकर आप जैसे लोग, जो इस तरह के कमेंट्स करते हैं कि मुझे ये आज बोलने की कोई जरूरत नहीं थी, 10 साल बाद भी मैं शो कर रही थी, मैं तब भी बोल सकती थी कि ये शो के लिए बोला है।'
लोगों की नजरों में नहीं उठना चाहतीं शिल्पा
शिल्पा ने वीडियो में आगे कहा, 'मुझे आप लोगों की नजरों में उठना ही नहीं है। मैं अपनी नजरों में उठी हूं क्योंकि वो झूठ था। किसी ने कहा नहीं मुझे बोलो। मैं खुद उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। वो आज नहीं तो कल मुझे बोलना ही था। जो मेरे साथ हुआ आप लोगों को नहीं पता है.... भगवान ना करे कि वो आपके या आपके घरवालों के साथ ऐसा हो, क्योंकि वो जो टाइम था, मुझे पता है कि मैंने सिर्फ पैसों के लिए ऐसा नहीं किया। मैं तो शो छोड़ चुकी थी। उससे निकल चुकी थी जो इल्जाम मुझ पर लगाए।'
शिल्पा ने बताई झूठे आरोप लगाने की वजह
शिल्पा ने आगे एक कहानी सुनाते हुए कहा, ''बिग बॉस' के बाद भी मुझे एक इंसान मिला और उसने मुझे कहा कि मेरे फादर ने सुसाइड किया था क्योंकि उनकी जॉब की जगह पर उन्हें बहुत बुरा बोला गया, जो उन्होंने नहीं किया था। मैं भी वही करने वाला था। मैं सुसाइड नोट लिख रहा था, मुझे 'बिग बॉस' में आपका वीडियो मिला। आप इंस्पायरिंग हो मेरे लिए। मैं आज जिंदा हूं तो आपको वजह से हूं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी चीज थी, क्योंकि उस वक्त जो फाइट मैंने की है, वो मुझे पता है और उस इंसान को पता है जिसपर मैंने आरोप लगाया है। माफी शब्द उनके लिए बहुत छोटा है, लेकिन उन्हें भी पता है उन हालातों में मेरे पास कोई रास्ता नहीं था।'
सुसाइड करना चाहती थीं शिल्पा
शिल्पा ने आगे खुलासा करते हुए कहा, 'मैं खुद उन हालातों में थी कि मैं सुसाइड कर लूं, लेकिन लोग उसके बाद भी हंसते हैं और गाली देते हैं। लेकिन आप कुछ गलत नहीं करते, तो आपको किसी बात का डर नहीं होता। इसलिए मैं आपकी नजरों में उठना ही नहीं चाहती। मुझे तो उस वक्त भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया था, तो इस बार भी मुझे किसी सपोर्ट की उम्मीद नहीं है। ये सब लेने के लिए मैं तैयार हूं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और जो लोग सच में प्रोड्यूसर को सताते है, गालियां देते हैं, वो 10-10 साल काम कर भी जाते हैं, लेकिन हम जैसे आर्टिस्ट बेवकूफ होते हैं। हमें सच्चाई से जीना होता है, हम सच की लड़ाई लड़ते हैं, जैसे मैंने आज किया- मैंने सच बोल दिया। तो जो भौंक रहे हैं कुत्ते उनको भौंकने दो, लेकिन मेरी एक रिक्वेस्ट है कि आप अपना टाइम किसी जरूरतमंद को दोगे तो आपका भला होगा। बाकी मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे किसी से उम्मीद तो है ही नहीं सपोर्ट की।