केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan की लिखी किताब “अपनापन: नरेन्द्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन कार्यक्रम में बिहार के सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता Shravan Kumar शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आज (मंगलवार) दिल्ली स्थित NASC Complex में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्री कुमार को विशेष न्योता मिला है।
पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद
किताब का लोकार्पण पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
किताब में साझा किए गए तीन दशक के अनुभव
“अपनापन” किताब में Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ तीन दशकों से अधिक समय तक बिताए अपने राजनीतिक और आत्मीय अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक में उन्होंने प्रधानमंत्री को विभिन्न भूमिकाओं में करीब से देखने, उनसे सीखने और उनके विचारों की यात्रा को शब्दों में पिरोया है।
नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण की झलक
किताब में संगठन, समर्पण और संदेश के माध्यम से नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण के सूत्रों को उकेरा गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री Narendra Modi के व्यक्तित्व और कार्यशैली को एक अलग दृष्टिकोण से सामने लाने का प्रयास करती है।
प्रभात प्रकाशन की ओर से प्रकाशित
“अपनापन: नरेन्द्र मोदी संग मेरे अनुभव” का प्रकाशन Prabhat Prakashan की ओर से किया जा रहा है।