IPL में बैक टू बैक जीत के बाद RCB की खुशी का ठिकाना नहीं है। पहले टीम ने जमकर पार्टी की और फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया। अब इस बड़ी कामयाबी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर कपल के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कपल को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा जा सकता है।
IPL में जीत के बाद विराट-अनुष्का ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेहद सिंपल अंदाज में नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने जहां सिंपल सा सूट पहना और गुलाबी चुनरी ओढ़ी हुई है तो वहीं विराट भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपल को नंगे पांव चलते हुए और माथे पर तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है। दोनों भक्ति में लीन हैं और इस खास पल में भी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना नहीं भूले। आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अक्सर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हुए देखा जाता है।
आश्रम के बाहर से विरूष्का के वीडियो वायरल
इस बार इन दोनों के चेहरों पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलते हुए एक सुकून भरी मुस्कान के साथ देखा गया है। प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम से निकलते हुए विराट के हाथ में एक किताब भी नजर आ रही है। अब इन दोनों को जीत के बाद इस तरह संस्कृति से जुड़ते हुए देखकर फैंस भी इम्प्रेस हैं। जब से अनुष्का-विराट की जिंदगी में आई हैं क्रिकेटर का जिंदगी जीने और उसे देखने का तरीका ही बदल गया है।
वायरल हुआ अनुष्का का पोस्ट
अब ये दोनों अपने बच्चों को भी अध्यात्म के रास्ते पर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार कपल अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आए थे। वहीं, दूसरी तरफ अनुष्का और विराट के पोस्ट की बात करें, तो अनुष्का ने विराट को जो किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी, उसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। अनुष्का-विराट की उस फोटो को अबतक 11 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं।