महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

राजगीर मॉब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान, बोले- 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा...'

प्रकाशित: 03-07-2026, 05:15 AM
राजगीर मॉब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान, बोले- 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा...'
शेयर करें:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार शाम नालंदा के गंजपर गांव पहुंचे। उन्होंने राजगीर में चोरी के शक में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पिंटू और श्रवण के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

'पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पासवान समुदाय के दो युवकों की जिस तरह से हत्या की गई है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र भारती जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।

दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

चिराग पासवान ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: