महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले- 'यह सिर्फ पाप नहीं, महापाप है...'

प्रकाशित: 03-07-2026, 07:00 AM
अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले- 'यह सिर्फ पाप नहीं, महापाप है...'
शेयर करें:

आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वह हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के हाल ही में हुए निधन पर श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे थे।

हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन

एयरपोर्ट से सीधे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर हनुमान दादा के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

राम मंदिर चंदा विवाद पर दिया बड़ा बयान

राम मंदिर चंदा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह केवल पाप नहीं, बल्कि "महापाप" है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों को कानून के साथ-साथ ईश्वर भी दंड देंगे।

'कानून और SIT की जांच पर रखें भरोसा'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी अपनी बात रखी थी और आज भी वही दोहराते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मामले की जांच कर रही एसआईटी, न्याय व्यवस्था और सरकार पर भरोसा रखें। उनके अनुसार, जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

'दोषियों को कानून और ईश्वर दोनों सजा देंगे'

उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर सभी को विश्वास रखना चाहिए। उनका मानना है कि जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी और उसके कर्मों का फल ईश्वर भी अवश्य देंगे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: