महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

राम मंदिर चंदा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- प्रधानमंत्री से हुई थी बातचीत

प्रकाशित: 04-07-2026, 04:35 AM
राम मंदिर चंदा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- प्रधानमंत्री से हुई थी बातचीत
शेयर करें:

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनय कटियार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच बातचीत हुई थी। विनय कटियार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से सिर्फ एक बात कही थी कि इस मामले को गंभीरता से संभाला जाना चाहिए, क्योंकि यह कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है। कटियार के अनुसार, प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। हालांकि, उन्होंने बातचीत के अन्य पहलुओं का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि अब इस विषय पर अधिक चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है।

चंपत राय पर बोले- 'शायद कहीं चूक हो गई होगी'

राम मंदिर की सजावट और चंदा विवाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर लगे आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर विनय कटियार ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "शायद उनसे कहीं कोई चूक हो गई होगी।" इसके आगे उन्होंने इस मुद्दे पर कोई विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की तीखी टिप्पणी

अयोध्या पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कटियार ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "धीरेंद्र शास्त्री उस चोर का नाम क्यों ले रहे हैं? क्या आप जानते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं? मेरे साथ यहां से दिल्ली चलिए। आप एक चोर का नाम क्यों ले रहे हैं।" इसी दौरान विनय कटियार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भी विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें "चोर" कहा। विनय कटियार के इन बयानों के बाद राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: