महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

कुशीनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले-'मंदिरों पर कब्जा करवाने वाले आज विकास का पाठ पढ़ा रहे...'

प्रकाशित: 11-07-2026, 01:37 PM
कुशीनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले-'मंदिरों पर कब्जा करवाने वाले आज विकास का पाठ पढ़ा रहे...'
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या, मथुरा और काशी के बारे में सोचते तक नहीं थे, वे आज विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

'पहले मंदिरों पर कब्जा करवाया जाता था'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले मंदिरों पर कब्जा करवाने का काम होता था, जबकि वर्तमान सरकार मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त कर उनका सुंदरीकरण करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मंदिरों के नाम पर आने वाला धन कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल बनाने में खर्च कर दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने धार्मिक स्थलों के विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी।

'विकास पर हमें आईना दिखाना शोभा नहीं देता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक उत्तर प्रदेश के विकास को रोककर रखा, वे आज उनकी सरकार को विकास का आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, इसलिए विपक्ष के ऐसे आरोप जनता स्वीकार नहीं करेगी।

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: