महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

छात्र आंदोलन पर स्टार्स की टाइमिंग पर जन्नत जुबैर का तंज, बोलीं- 'अचानक सबकी अंतरात्मा जाग गई'

प्रकाशित: 24-07-2026, 10:17 AM
छात्र आंदोलन पर स्टार्स की टाइमिंग पर जन्नत जुबैर का तंज, बोलीं- 'अचानक सबकी अंतरात्मा जाग गई'
शेयर करें:

देश के कई हिस्सों, खासकर नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और NEET पेपर लीक के विरोध को लेकर लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में कई बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के समर्थन में पोस्ट साझा किए। हालांकि, अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने इन पोस्ट्स की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा है।

'अचानक सबकी अंतरात्मा जाग गई'

जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह हैरानी की बात है कि एक ही दिन में कई लोगों की अंतरात्मा जाग गई। उन्होंने लिखा, "यह कितना हास्यास्पद है कि अचानक एक ही दिन में सबकी अंतरात्मा जाग गई। विरोध प्रदर्शन एक महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा है। छात्र और प्रदर्शनकारी कल से ही तकलीफ नहीं झेल रहे हैं। दिलचस्प है कि सहानुभूति भी सबको एक साथ ही महसूस होने लगी।"

कई बॉलीवुड सितारों ने किया छात्रों का समर्थन

इससे पहले करीना कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा देखने को मिली।

टीवी कलाकार भी आंदोलन के समर्थन में

टीवी इंडस्ट्री से हिना खान, करण कुंद्रा, सेहबान अजीम और आयशा खान समेत कई कलाकारों ने भी छात्रों का समर्थन किया। कुछ कलाकारों ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने की अपील की, जबकि कुछ उनके साथ सड़कों पर प्रदर्शन में भी शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल होने का दावा

अभिनेता सेहबान अजीम ने दावा किया कि दिल्ली में छात्रों के साथ प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस की लाठियों का भी सामना करना पड़ा। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने भी एक व्लॉग जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने और उनका समर्थन करने की अपील की।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: