महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी; सभी यात्री सुरक्षित

प्रकाशित: 28-07-2026, 07:38 AM
चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी; सभी यात्री सुरक्षित
शेयर करें:

बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अचानक चलते-चलते आग का गोला बन गई। समय रहते सभी यात्रियों के बस से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

बस में सवार थे करीब 20 यात्री

जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चलती बस में अचानक लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात कारणों से बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी।

चारबाग डिपो की थी बस

बताया जा रहा है कि चारबाग डिपो की रोडवेज बस UP 78 LN 1370 यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। रास्ते में अचानक आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुई घटना

यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-28 स्थित छोटी रुधौली के पास हुई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: