सड़क हादसे में मृत आबान अहमद और सोनू के शव झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाए गए। इस दौरान अतीक अहमद के बेटे अजहम अहमद भी वहां पहुंचे और उन्होंने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की।
मीडिया से कही भावुक बात
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अजहम अहमद ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए।" इसके बाद उन्होंने मामले पर कोई अन्य टिप्पणी नहीं की।
घायलों से भी की मुलाकात
पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद अजहम अहमद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल युवकों में एक की पहचान अमन के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह अरशद का पुत्र है। हालांकि, पुलिस की ओर से उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सभी घायलों का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
पंचनामा के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा समेत अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।