महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, 25 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश

प्रकाशित: 17-07-2026, 05:42 AM
श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, 25 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश
शेयर करें:

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ दिन शेष हैं। इसे लेकर भागलपुर की जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुल्तानगंज में मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को 25 जुलाई तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी सुल्तानगंज स्थित डाक बंगला पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने धांधली बेलारी कांवरिया धर्मशाला, जर्मन हैंगर, कच्ची कांवरिया पथ, हेलीपैड स्थल, वाहन पार्किंग, सुरक्षा बलों के आवास स्थल, नमामि गंगे घाट तथा उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया।

समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी निर्माण एवं व्यवस्थाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

28 जुलाई को होगा श्रावणी मेला का उद्घाटन

मीडिया से बातचीत में डीएम अलंकृता पाण्डेय ने बताया कि मेला क्षेत्र की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया है। सभी विभागों को 25 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसपी प्रमोद कुमार यादव, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, अंचलाधिकारी रमण कुमार, बीडीओ संजीव कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: