महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

एक ही दिन में बार-बार टूटा Disha Patani का दिल, खो दिए अपने दो सबसे प्यारे पेट्स

प्रकाशित: 25-06-2026, 12:07 PM
एक ही दिन में बार-बार टूटा Disha Patani का दिल, खो दिए अपने दो सबसे प्यारे पेट्स
शेयर करें:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 'वेलकम टू द जंगल' की एक्ट्रेस ने एक ही दिन अपने दो सबसे प्यारे पालतू जानवरों को खो दिया। इस दुखद खबर की जानकारी दिशा ने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा की। उनकी पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस भी भावुक हो गए और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर उनकी डॉग 'बेला' की थी, जबकि दूसरी उनकी कैट 'जैस्मिन' की। दोनों पोस्ट में दिशा ने अपने पालतू जानवरों के लिए बेहद भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया।

'बेला' के लिए लिखा इमोशनल नोट

अपने डॉग बेला को याद करते हुए दिशा ने लिखा, "प्यारी बेला... मेरी जिंदगी में इतने रंग भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। हमारे घर और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद। तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया। मैं तुम्हारी आंखों में पूरा ब्रह्मांड देखती थी। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं और हमेशा सबसे ज्यादा प्यार करूंगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"

'जैस्मिन' को बताया अपनी प्रिंसेस

अपनी कैट जैस्मिन के लिए दिशा ने लिखा, "मेरी प्यारी जैस्मिन... सबसे प्यारा बच्चा होने के लिए शुक्रिया। तुम्हारी मां बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी। तुम्हारे छोटे-छोटे पंजों का मेरे हाथों को छूना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास था। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और हमेशा मिस करूंगी। रेस्ट इन पीस, माय बेबी।"

फैंस हुए भावुक, उठे कई सवाल

दिशा की दोनों पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी भावुक हो गए। कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि क्या दोनों पालतू जानवरों का निधन एक ही दिन हुआ या अलग-अलग समय पर। एक यूजर ने लिखा, "क्या दोनों पेट्स की मौत एक ही दिन हुई? आखिर हुआ क्या?" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आपके साथ ये क्या हो रहा है? मजबूत रहिए।" दिशा पाटनी के इस कठिन समय में उनके फैंस लगातार उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने बेला और जैस्मिन को श्रद्धांजलि देते हुए दिशा के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: