महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

स्टारडम से दूर... आम लोगों के बीच, घाट किनारे फुटपाथ पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर

प्रकाशित: 19-06-2026, 04:58 AM
स्टारडम से दूर... आम लोगों के बीच, घाट किनारे फुटपाथ पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर
शेयर करें:

कॉमेडी और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया शो या किरदार नहीं, बल्कि उनका सादगीभरा अंदाज है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनील बेहद साधारण तरीके से घाट किनारे आराम करते नजर आ रहे हैं।

घाट के किनारे फुटपाथ पर सोते दिखे अभिनेता

सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह घाट के किनारे आम श्रद्धालुओं के बीच फुटपाथ पर लेटे हुए हैं। उनके पास चप्पलें रखी हुई हैं और वह खुले आसमान के नीचे पूरी शांति और सुकून के साथ आराम करते दिखाई दे रहे हैं।

'तारे जमीन पर' कैप्शन ने खींचा ध्यान

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, "तारे जमीन पर"। वीडियो में उनके चेहरे पर सुकून साफ नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में धार्मिक गीत 'जय महाकाल' भी लगाया है, जिसने वीडियो को और खास बना दिया है।

लोकेशन का नहीं किया खुलासा

हालांकि वीडियो में घाट का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है, लेकिन यह किस स्थान का घाट है, इसकी जानकारी अभिनेता ने साझा नहीं की है। उन्होंने पोस्ट में किसी भी लोकेशन का उल्लेख नहीं किया है।

पहले भी दिखा चुके हैं जमीन से जुड़ा अंदाज

यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर अपने सरल और जमीन से जुड़े अंदाज को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आए थे। उनकी यही सादगी उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।

सोशल मीडिया पर मिल रहे शानदार रिएक्शन

सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस और नेटिजंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?" वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "वाकई जमीन से जुड़े कलाकार हैं।" सुनील का यह अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: