महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

दुबई के शेख वाले बयान पर बुरी तरह ट्रोल हुईं अपूर्वा मखीजा, अब मांगनी पड़ी माफी

प्रकाशित: 19-06-2026, 09:30 AM
दुबई के शेख वाले बयान पर बुरी तरह ट्रोल हुईं अपूर्वा मखीजा, अब मांगनी पड़ी माफी
शेयर करें:

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। बढ़ते विवाद के बीच अपूर्वा को अब सामने आकर सफाई देनी पड़ी है।

क्या था अपूर्वा का विवादित बयान?

अपूर्वा मखीजा ने बातचीत के दौरान कहा था कि वह छोटी-मोटी रकम के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर। अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं।" उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना शुरू कर दी।

ट्रोलिंग के बाद शेयर किया वीडियो

विवाद बढ़ने के बाद अपूर्वा मखीजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए माफी मांगने की कोशिश की। वीडियो में अपूर्वा कहती हैं, "लोग सोचते हैं कि मैं कुछ भी बोल देती हूं और बोलने से पहले सोचती नहीं हूं। लेकिन सच यह है कि मुझे बोलने से पहले बहुत कुछ फिल्टर करना पड़ता है।"

'मेरे दिमाग में कई अजीब बातें चलती रहती हैं'

अपूर्वा ने आगे कहा कि उनके दिमाग में कई ऐसी बातें आती रहती हैं जो उन्हें और उनके दोस्तों को मजेदार लगती हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से कहने लायक नहीं होतीं। उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में बस ऊटपटांग बातें चलती रहती हैं। उनमें से हजारों बातें मैं रोक लेती हूं, लेकिन कभी-कभी 1-2 बातें गलती से मुंह से निकल जाती हैं।"

डिटॉल से की अपनी तुलना

वीडियो में अपूर्वा ने अपने बयान को समझाने के लिए एक दिलचस्प उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, "आदमी कितना भी फिल्टर लगा ले, लेकिन 100 प्रतिशत कीटाणु तो डिटॉल भी नहीं मार पाता। उसमें भी 99.99 प्रतिशत लिखा होता है। उसी तरह मेरे मुंह से भी 0.01 प्रतिशत कुछ न कुछ निकल जाता है।"

'मैं जानबूझकर विवाद नहीं करती'

अपूर्वा ने यह भी कहा कि लोग सोचते हैं कि वह जानबूझकर विवादित बातें बोलती हैं ताकि उन्हें चर्चा मिले, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे खुद नहीं पता होता कि मेरी कौन सी बात लोगों को बुरी लग जाएगी। मैं कभी जानबूझकर ऐसा नहीं करती कि लोग मुझे कैंसिल करें और विवाद खड़ा हो जाए।"

कैप्शन ने भी खींचा लोगों का ध्यान

वीडियो के साथ अपूर्वा ने कैप्शन में लिखा, "15-20 करोड़ कोई फेंक के मुंह पर मारेगा तो चुप रहना सोच सकती हूं।" हालांकि बाद में उन्होंने अपने ही पोस्ट पर कमेंट करते हुए साफ किया कि यह उनका "माफी वीडियो" है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट और बयान को लेकर बहस जारी है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: