एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर और बिजनेसवुमन कुशा कपिला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2023 में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक के बाद से उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, अब तक कुशा ने कभी किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन अब उनकी करीबी दोस्त और कॉमेडियन गुरलीन पन्नू ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
शो में खुला कुशा की लव लाइफ का राज?
हाल ही में कुशा कपिला और गुरलीन पन्नू, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में नजर आईं। शो के दौरान बातचीत और मजाक-मस्ती के बीच गुरलीन पन्नू ने अनजाने में कुशा की रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा संकेत दे दिया।
गुरलीन की बात पर शुरू हुई इशारेबाजी
शो में अंगद और नेहा की शानदार केमिस्ट्री की चर्चा करते हुए गुरलीन ने कहा कि वह इस पैनल में "सिंगल पर्सन" का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हालांकि, वह अपनी बात पूरी कर पातीं, उससे पहले ही उनके और कुशा के बीच इशारों में बातचीत शुरू हो गई। इस पल ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और कई लोगों को लगा कि गुरलीन ने इशारों-इशारों में बता दिया कि कुशा फिलहाल सिंगल नहीं हैं।
सिंगलहुड पर कुशा ने क्या कहा?
इसी शो में कुशा कपिला से सिंगल रहने के अनुभव को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे जानना चाहा गया कि सिंगल होने की सबसे अच्छी और सबसे खराब बात क्या है। इस सवाल के जवाब में कुशा ने अपने बोर्ड पर लिखा, "सिंगल होना बहुत ओवररेटेड है। अगर मौका मिले तो किसी के साथ हमेशा रहना चाहिए।"
'जिंदगी में किसी का साथ होना जरूरी है'
रिश्तों पर आगे बातचीत के दौरान कुशा कपिला ने अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि जिंदगी में किसी का साथ होना हमेशा अच्छा लगता है। कुशा ने कहा, "आपको खुद के लिए पर्याप्त होना चाहिए, लेकिन आपकी जिंदगी में कोई खास व्यक्ति भी होना चाहिए। वरना कई बार सब कुछ बहुत खोखला सा लगने लगता है।"
तलाक के बाद कई बार जुड़ा नाम
गौरतलब है कि साल 2023 में जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने के बाद कई बार कुशा कपिला का नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा गया। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी किसी रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब गुरलीन पन्नू के इस बयान और शो में हुई बातचीत के बाद एक बार फिर कुशा कपिला की लव लाइफ चर्चा का विषय बन गई है।