मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार Elvish Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका और फिटनेस इन्फ्लुएंसर Rajat Dalal का कथित विवाद है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक-दूसरे को खुली चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं।
रजत दलाल ने वीडियो में निकाली भड़ास
रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एल्विश यादव का नाम लेते हुए नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए। वीडियो में रजत कहते हैं, "एल्विश, तेरे सारे लफड़े मैंने ही सुलझवाए हैं। अगर तुझे पंगा लेने का इतना ही शौक है, तो इस बार पंगा लेकर सच में मजा आ जाएगा। तेरी लोकेशन भी मेरे पास है, मिलता हूं तुझसे... अब होगा हिसाब।" रजत के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है।
एल्विश यादव ने भी दिया जवाब
रजत का वीडियो सामने आने के कुछ ही समय बाद एल्विश यादव ने भी अपना वीडियो शेयर किया। वीडियो में एल्विश कहते नजर आए, "रजत ने दो-तीन बार कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया, अपने आपको बड़ा सरपंच समझने लगा है क्या?" इसके बाद एल्विश एक मीम का स्क्रीनशॉट दिखाते हैं, जिसे रजत ने रीपोस्ट किया था। वीडियो के अंत में एल्विश कहते हैं, "तू अपनी लोकेशन भेज, तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा। अब होगा हिसाब।"
फैंस को लगा फिर शुरू हो गई नई कंट्रोवर्सी
दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच कोई नया विवाद खड़ा हो गया है। कई फैंस ने इसे गंभीर लड़ाई समझ लिया और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
असल में प्रमोशन निकला पूरा मामला!
हालांकि कुछ ही देर बाद फैंस को समझ आ गया कि यह पूरा मामला किसी असली विवाद का नहीं, बल्कि प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। दरअसल, दोनों जिस "अब होगा हिसाब" डायलॉग का इस्तेमाल कर रहे थे, वह हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज Ab Hoga Hisaab से जुड़ा है। इस सीरीज में Mouni Roy और Shaheer Sheikh मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
एल्विश यादव और रजत दलाल की इस रणनीति ने फैंस का ध्यान खींचने में कामयाबी हासिल की है। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस अनोखे प्रमोशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, यह साफ हो चुका है कि दोनों के बीच किसी तरह की नई लड़ाई नहीं हुई है, बल्कि यह एक वेब सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा था।