महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'सिर्फ इसी बात का पछतावा है...', झूठे केस पर शिल्पा शिंदे का बड़ा खुलासा

प्रकाशित: 25-06-2026, 05:20 AM
'सिर्फ इसी बात का पछतावा है...', झूठे केस पर शिल्पा शिंदे का बड़ा खुलासा
शेयर करें:

'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस दर्ज कराया था। अब इस मामले पर उन्होंने दोबारा प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें सिर्फ झूठ बोलने का पछतावा है।

ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में ज़ूम को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं। मैं किसी के लिए दोषी नहीं हूं, लेकिन खुद के लिए जरूर जिम्मेदार हूं। लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता। उन्हें बदनाम करना ही उस समय मेरे पास बचा हुआ रास्ता था।"

'मुझे सिर्फ झूठ बोलने का पछतावा है'

शिल्पा ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ा। उनके मुताबिक, "मुझे सिर्फ झूठ बोलने का पछतावा है। यह जैसे को तैसा वाली स्थिति थी, क्योंकि पहले मुझे भी बदनाम किया गया था। अगर उस समय मुझे सही मदद मिली होती तो शायद मुझे ऐसा कदम नहीं उठाना पड़ता।"

'महिलाओं ने भी मेरा साथ नहीं दिया'

एक्ट्रेस ने दावा किया कि मुश्किल वक्त में उन्हें महिलाओं का भी समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, "जो महिलाएं दूसरों की मदद की बात करती हैं, उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की। अगर उस समय किसी ने मेरा साथ दिया होता तो आज मैं इस स्थिति में नहीं होती।"

पॉडकास्ट में किया था बड़ा खुलासा

शिल्पा शिंदे ने इससे पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोडक्शन हाउस के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए थे। उन पर एक एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे किसी दूसरे प्रोजेक्ट में काम नहीं कर सकती थीं।

'मुझ पर करोड़ों के नोटिस भेजे गए'

शिल्पा ने दावा किया कि शो छोड़ने के बाद उन्हें 12 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रुपये तक के कानूनी नोटिस भेजे गए। उनका कहना था कि वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं और उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के दौरान भी मुझसे कहा गया कि मामला दर्ज कराने के लिए गंभीर आरोप लगाने होंगे। उसी दबाव में मैंने सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया, जो सच नहीं था।"

भावुक हुईं शिल्पा

अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए शिल्पा शिंदे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि शो छोड़ने के बाद भी लगातार उन पर दबाव बनाया जाता रहा। उनका कहना है कि उस समय वे मानसिक, कानूनी और पेशेवर दबाव से जूझ रही थीं और इसी वजह से उन्होंने वह फैसला लिया, जिसका उन्हें आज भी पछतावा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: