महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुआ आलिया भट्ट और विक्की कौशल का पहला लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए एक्साइटेड

प्रकाशित: 26-06-2026, 08:26 AM
'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुआ आलिया भट्ट और विक्की कौशल का पहला लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए एक्साइटेड
शेयर करें:

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी होने के साथ ही सेट से आलिया भट्ट और विक्की कौशल का पहला लुक भी सामने आ गया है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

सेट से वायरल हुईं नई तस्वीरें

'लव एंड वॉर' के सेट से सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट का ग्लैमरस रेट्रो अवतार देखने को मिला। उन्होंने गोल्डन सीक्विन मिनी स्कर्ट के साथ लाल रंग का स्कार्फ और रेड बूट्स पहने हुए हैं, जिसने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना दिया। वहीं विक्की कौशल ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रे कोट में नजर आए। उनका डैशिंग लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रणबीर कपूर नहीं आए नजर

हालांकि सेट से सामने आई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर दिखाई नहीं दिए। उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद आलिया और विक्की के लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने आलिया और विक्की के नए लुक की तारीफ की, जबकि कई लोग अब फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?

संजय लीला भंसाली की यह मेगा बजट फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार इस तिकड़ी के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ऐसे में रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: