महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'मिर्जापुर द मूवी' से सामने आया कंपाउंडर का फर्स्ट लुक, अभिषेक बनर्जी के नए अवतार ने जीता दिल

प्रकाशित: 26-06-2026, 09:32 AM
'मिर्जापुर द मूवी' से सामने आया कंपाउंडर का फर्स्ट लुक, अभिषेक बनर्जी के नए अवतार ने जीता दिल
शेयर करें:

वेब सीरीज की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब 'मिर्जापुर द मूवी' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बाद अब फिल्म से कंपाउंडर उर्फ अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

फरहान अख्तर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने अपने X अकाउंट पर अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "आप गुण, मैं गोली रेडी रखिएगा... हम उस्तरे में धार। देखिए कंपाउंडर को बड़े पर्दे पर 4 सितंबर को।" इसके साथ ही फरहान अख्तर ने यह भी जानकारी दी कि 'मिर्जापुर द मूवी' हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वेब सीरीज के तीन सफल सीजन के बाद अब मेकर्स इस कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। फैंस लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और अभिषेक बनर्जी के अलावा जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान, रवि किशन, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, कुलभूषण खरबंदा, हर्षिता गौर और मोहित मलिक जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिषेक बनर्जी के खाते में कई हिट फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बनर्जी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह 'स्त्री', 'भेड़िया' समेत कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। अब 'मिर्जापुर द मूवी' में उनके 'कंपाउंडर' वाले किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: