महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

क्या कंगना रनौत ने किसिंग सीन में बेकाबू होकर काट दिए थे वीर दास के होंठ? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

प्रकाशित: 29-06-2026, 05:15 AM
क्या कंगना रनौत ने किसिंग सीन में बेकाबू होकर काट दिए थे वीर दास के होंठ? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
शेयर करें:

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास इन दिनों एक वायरल दावे पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पत्रकार ने फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत और वीर दास के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया। पत्रकार का कहना था कि सीन खत्म होने के बाद भी कंगना ने किस करना बंद नहीं किया, जिससे वीर दास के होंठ पर चोट लग गई।

वीर दास ने दावे को बताया झूठ

इस वायरल दावे पर वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने लिखा, "साफ कर दूं, यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत है। कंगना रनौत पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और मैं आज भी मानता हूं कि वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। इस तरह की बातें गलत हैं और इससे उनकी छवि खराब होती है।"

पत्रकार पर भी साधा निशाना

वीर दास ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि यही पत्रकार कुछ साल पहले उनकी कॉमेडी को लेकर उन्हें 'आतंकवादी' तक कह चुका है। उन्होंने दोहराया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान सेट पर किसी तरह की कोई असहज स्थिति या विवाद नहीं हुआ था।

पत्रकार ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पत्रकार ने दावा किया था कि फिल्म के एक डीप किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत सीन में इतनी डूब गई थीं कि कट होने के बाद भी किस करती रहीं, जिससे वीर दास के होंठ पर चोट लग गई और खून निकल आया। हालांकि, वीर दास ने इस पूरे बयान को पूरी तरह निराधार बताया है।

कंगना रनौत की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल, इस पूरे विवाद पर कंगना रनौत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन वीर दास ने साफ कर दिया है कि वायरल दावा तथ्यों पर आधारित नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर दास हाल ही में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में नजर आए थे। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी, जो 26 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में दिखाई दीं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: