महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

तलाक की खबरों के बीच पहली बार बोले गौरव खन्ना, आकांक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रकाशित: 30-06-2026, 01:18 PM
तलाक की खबरों के बीच पहली बार बोले गौरव खन्ना, आकांक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान
शेयर करें:

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में खुलासा किया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस खुलासे के बाद हर किसी को गौरव खन्ना के बयान का इंतजार था। अब अभिनेता ने पहली बार इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

'मैं हमेशा उनका सपोर्ट करूंगा'

हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान गौरव खन्ना से आकांक्षा चमोला के बयान को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, "आकांक्षा 'लॉकअप 2' जीतकर आए, मेरी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं चाहता हूं कि वह बहुत अच्छा खेलें और शो जीतकर लौटें।" गौरव ने आगे कहा, "मेरा प्यार और सपोर्ट पहले की तरह आज भी उनके साथ है। मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगा, क्योंकि वो मेरी पत्नी हैं।"

तलाक के सवाल पर नहीं दिया सीधा जवाब

हालांकि, गौरव खन्ना ने तलाक की खबरों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सिर्फ आकांक्षा के लिए अपना समर्थन और शुभकामनाएं जाहिर कीं। ऐसे में उनके बयान के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है।

आकांक्षा ने शो में किया था तलाक का खुलासा

'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। हमारे भविष्य को लेकर सोच बिल्कुल अलग है।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप तेजी से वायरल हुई थी।

शो के कई वीडियो भी हुए वायरल

तलाक के खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' से आकांक्षा चमोला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में उन्होंने गौरव खन्ना के साथ परिवार और बच्चों को लेकर अपनी सोच साझा की थी। वहीं, एक अन्य वायरल क्लिप में बातचीत के दौरान उनके कथित आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने पूरा संदर्भ देखने के बाद ही राय बनाने की बात कही। 'लॉकअप 2' अपने कंटेस्टेंट्स के निजी खुलासों और विवादों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला से जुड़ी हर नई अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: