महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन पड़े भारी? 'आश्रम' की वजह से हुआ त्रिधा चौधरी का ब्रेकअप

प्रकाशित: 01-07-2026, 08:20 AM
बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन पड़े भारी? 'आश्रम' की वजह से हुआ त्रिधा चौधरी का ब्रेकअप
शेयर करें:

टीवी, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी को असली लोकप्रियता प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' से मिली। इस सीरीज में बबीता के किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। अब हाल ही में त्रिधा ने सीरीज से जुड़ी अपनी निजी जिंदगी की एक अनसुनी कहानी साझा की है।

बॉयफ्रेंड ने मेकर्स से बदलवाए थे कई सीन

हाल ही में Alphatalks Podcast में बातचीत के दौरान त्रिधा चौधरी ने बताया कि जब वह 'आश्रम' की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड ने मेकर्स से कुछ दृश्यों में बदलाव की मांग की थी। त्रिधा ने कहा, "शूटिंग के दौरान मेरा एक्स मेरे डायरेक्टर के पास गया था। उसने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता है, इसलिए कुछ सीन बदले जाएं। इसके बाद मेरे कुछ सीन दोबारा लिखे गए और उनमें बदलाव भी किए गए।"

सीरीज रिलीज होने के बाद खत्म हुआ रिश्ता

अभिनेत्री ने बताया कि वेब सीरीज रिलीज होने के बाद उनके और बॉबी देओल के कुछ सीन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी पर भी असर पड़ा। त्रिधा ने कहा, "सीरीज में उतने बोल्ड सीन नहीं थे, जितनी बातें बनाई गईं। शो रिलीज होने के बाद हमारा ब्रेकअप हो गया। मुझे सिर्फ इस बात का दुख है कि मेरी जिंदगी के मुश्किल दौर में वह मेरे साथ नहीं था।"

'यह सिर्फ किरदार की मांग होती है'

त्रिधा चौधरी ने साफ कहा कि ऐसे सीन किसी भी कलाकार की निजी जिंदगी से जुड़े नहीं होते, बल्कि कहानी और किरदार की जरूरत के अनुसार फिल्माए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर्स पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ अपना काम करते हैं और इसे निजी रिश्तों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

इंटीमेट सीन की शूटिंग का भी बताया अनुभव

त्रिधा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में इंटीमेट सीन की शूटिंग के अनुभव भी साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि पर्दे पर जो गंभीर और रोमांटिक दिखाई देता है, उसके पीछे सेट पर माहौल काफी सामान्य और प्रोफेशनल होता है। उन्होंने बताया, "कई बार मैं शूट के बीच डेनिम पहनकर गाजर का हलवा खा रही होती थी। सेट पर माहौल काफी हल्का रहता था। आज कलाकारों के पास अपनी सीमाएं तय करने का अधिकार है। अगर किसी सीन में असहज महसूस हो, तो वे निर्देशक और सह-कलाकार से खुलकर बात कर सकते हैं।"

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: