अपने अलग और बोल्ड फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उर्फी ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए, जहां वह सूट-सलवार और सिर पर दुपट्टा ओढ़े पारंपरिक लुक में दिखाई दीं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी
मंदिर दर्शन के बाद उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए" और साथ में फूल का इमोजी भी साझा किया। उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स
उर्फी का पारंपरिक अवतार देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें पहली बार इतने साधारण और पारंपरिक कपड़ों में देखा है। वहीं एक यूजर ने सवाल किया, "आप तो नास्तिक थीं ना?"
पहले धर्म को लेकर दे चुकी हैं बयान
दरअसल, उर्फी जावेद अपने कुछ पुराने इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह धर्म या धार्मिक मान्यताओं में विश्वास नहीं करती हैं। इसी वजह से उनकी मंदिर यात्रा और पारंपरिक लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
रियलिटी शोज में भी बनी हुई हैं सक्रिय
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद हाल ही में रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। इससे पहले वह 'स्प्लिट्सविला' में होस्ट की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई अन्य रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं और अपनी जिंदगी पर आधारित रियलिटी शो 'फॉलो कर लो यार' में भी दिखाई दे चुकी हैं।