महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अलीगंज अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार समेत कई विभागों से मांगा जवाब

प्रकाशित: 03-07-2026, 04:50 AM
अलीगंज अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार समेत कई विभागों से मांगा जवाब
शेयर करें:

अलीगंज अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, LDA और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।

भविष्य में हादसे रोकने के लिए मांगी SOP

कोर्ट ने निर्देश दिया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर अदालत में पेश की जाए।

मुआवजा नीति पर उठाए सवाल

पीड़ितों को अलग-अलग पैमानों पर मुआवजा दिए जाने पर कोर्ट ने सवाल उठाए और सभी प्रभावितों के लिए समान मुआवजा नीति तैयार करने की आवश्यकता बताई।

अब तक की कार्रवाई और अग्नि सुरक्षा पर जवाब तलब

हाईकोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों से पूछा कि हादसे के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।

4 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी, जिसमें संबंधित विभागों को अपनी रिपोर्ट और जवाब अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: