महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

दिव्यांगजनों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, बढ़ेगी अनुदान राशि और सुविधाएं

प्रकाशित: 03-07-2026, 05:05 AM
दिव्यांगजनों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, बढ़ेगी अनुदान राशि और सुविधाएं
शेयर करें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसिक मंदित संवासियों के भरण-पोषण के लिए दी जाने वाली मासिक अनुदान राशि 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने के निर्देश दिए हैं।

हर जिले में लगेंगे सहायक उपकरण वितरण शिविर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

कॉक्लियर इम्प्लांट प्रक्रिया में लाई जाएगी तेजी

श्रवण बाधित बच्चों और जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उन्हें बेहतर उपचार और सुविधा मिल सके।

विशेष विद्यालयों को किया जाएगा और मजबूत

दिव्यांग बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष विद्यालयों को और सशक्त बनाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया।

हर पात्र दिव्यांग तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश के हर पात्र दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: