महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'वैकल्पिक व्यवस्था के बिना नहीं मिलेगी जाम से राहत', हाकिम सिंह का बड़ा बयान

प्रकाशित: 03-07-2026, 07:07 AM
'वैकल्पिक व्यवस्था के बिना नहीं मिलेगी जाम से राहत', हाकिम सिंह का बड़ा बयान
शेयर करें:

इटावा के भरथना नगर में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाकिम सिंह ने प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना है, तो सबसे पहले व्यापारियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

सब्जी मंडी और पार्किंग के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

हाकिम सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में सब्जी मंडी और वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में उनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बालूगंज स्थित सब्जी मंडी को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कर वहां नियमित और सख्ती से व्यवस्था लागू की जाए।

ठेला, फड़ और ऑटो चालकों के लिए अलग स्थान की मांग

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऑटो चालकों, ठेला और फड़ व्यापारियों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना रोजगार कर सकें। उनका मानना है कि सुनियोजित व्यवस्था से अतिक्रमण की समस्या भी कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

'सिर्फ अभियान चलाने से नहीं होगा समाधान'

हाकिम सिंह ने कहा कि केवल एक-दो दिन का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के बजाय उनके पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए।

बड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने क्षेत्राधिकारी से सड़क किनारे खड़े होने वाले बड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और उनके लिए अलग पार्किंग स्थल चिन्हित करने की मांग की। उनका कहना है कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, वैकल्पिक व्यवस्था और नियमों के सख्ती से पालन से ही भरथना नगर को स्थायी रूप से जाम मुक्त बनाया जा सकता है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: