महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के यूपी दौरे की पूरी तैयारी, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

प्रकाशित: 03-07-2026, 11:27 AM
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के यूपी दौरे की पूरी तैयारी, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस
शेयर करें:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। वह 4 जुलाई को सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकलेगा रोड शो

लखनऊ एयरपोर्ट से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक नितिन नवीन का भव्य रोड शो निकलेगा। यह रोड शो आलमबाग, टी.एन. चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहे से होकर गुजरेगा।

संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके अलावा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ भी अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। यूपी बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक भी उनके कार्यक्रम में शामिल है।

हनुमान सेतु मंदिर में करेंगे पूजा, योगी से करेंगे मुलाकात

शाम 4 बजे नितिन नवीन लखनऊ स्थित श्री हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। देर शाम दोनों नेताओं के बीच रात्रिभोज का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रमुख हस्तियों से करेंगे संवाद

शाम 7:45 बजे नितिन नवीन पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर प्रदेश की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

दूसरे दिन NDA नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक

5 जुलाई को नितिन नवीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे उत्तर प्रदेश एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक होगी। सुबह 10:30 बजे दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

दोपहर 2:45 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का भ्रमण करने के बाद नितिन नवीन शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह पीर नगर में बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पहुंचेंगे, जहां बूथ स्तर के संगठन, कार्यकर्ताओं और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

दौरे को लेकर बीजेपी की तैयारियां पूरी

बीजेपी संगठन ने नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी का फोकस इस दौरे के जरिए संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने पर रहेगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: