महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

गर्लफ्रेंड के खर्च के लिए बन गए चोर! कानपुर पुलिस ने किया 'टक्कल गैंग' का पर्दाफाश

प्रकाशित: 03-07-2026, 12:02 PM
गर्लफ्रेंड के खर्च के लिए बन गए चोर! कानपुर पुलिस ने किया 'टक्कल गैंग' का पर्दाफाश
शेयर करें:

कानपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात 'टक्कल गैंग' का खुलासा किया है। साउथ पुलिस ने गैंग के सरगना अंशु पासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

लग्जरी लाइफ और गर्लफ्रेंड के खर्च के लिए करते थे चोरी

पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य लग्जरी जीवनशैली, घूमने-फिरने और गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी से मिले पैसों को ऐशो-आराम और महंगी जीवनशैली पर खर्च किया जाता था।

नकदी, चांदी और तमंचा बरामद

गिरफ्तार आरोपी अंशु पासी के पास से पुलिस ने 1 लाख रुपये नकद, चोरी की चांदी और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस बरामद सामान के संबंध में भी जांच कर रही है।

गोवा में उड़ाते थे चोरी का पैसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य चोरी से कमाए गए पैसों को गोवा जैसे पर्यटन स्थलों पर घूमने और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। वहीं, गिरफ्तारी के बाद उनकी मां बेटों की जमानत कराने का इंतजाम करती थी।

तीन आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने बताया कि गैंग के चार सगे भाइयों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

डीसीपी साउथ ने किया खुलासा

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: