महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हरदोई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त, अब वर्चुअली करेंगे धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

प्रकाशित: 07-07-2026, 05:02 AM
हरदोई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त, अब वर्चुअली करेंगे धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण
शेयर करें:

हरदोई में आयोजित होने वाला केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। 7 जुलाई 2026 को उन्हें पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए हरदोई आना था, लेकिन अब वह नई दिल्ली स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम के जरिए समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

बाबूपुर कचनारी गांव में होगा समारोह

प्रतिमा अनावरण समारोह हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुर कचनारी गांव में आयोजित किया जाएगा। स्वर्गीय धर्मगज सिंह चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे थे। उनके सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई, विधायक श्याम प्रकाश सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शामिल होंगे।

ओल्ड एज होम का भी होगा उद्घाटन

स्वर्गीय धर्मगज सिंह के दामाद एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी वाई.के. सिंह चौहान, उनके पुत्र अशोक सिंह और नाती अजय सिंह ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के साथ ही मूर्ति स्थल के समीप बनाए गए एक ओल्ड एज होम का उद्घाटन भी किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को दिया आमंत्रण

वाई.के. सिंह चौहान ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समारोह स्वर्गीय धर्मगज सिंह के सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर होगा।

 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: