उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2:25 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी कार्यों की करेंगे हाई लेवल समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही नए विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी करेंगे।
विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर होगी समीक्षा
चित्रकूट प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए जा सकते हैं।
प्रबुद्धजनों से करेंगे मुलाकात, चित्रकूट में रात्रि विश्राम
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
9 जुलाई को बांदा जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जुलाई को चित्रकूट से बांदा के लिए रवाना होंगे। बांदा में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।