उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर विकासखंड सोहावल मुख्यालय पहुंचेंगे।
स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
बीकापुर विधानसभा को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दर्जनों विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देना है।
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
दोपहर में बस्ती के लिए होंगे रवाना
सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:00 बजे अयोध्या से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा बस्ती के लिए रवाना होंगे।