महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

नालंदा में पंचायती राज मंत्री का बड़ा ऐलान, पंचायत सरकार भवन बनेंगे 'मिनी सचिवालय'

प्रकाशित: 10-07-2026, 10:51 AM
नालंदा में पंचायती राज मंत्री का बड़ा ऐलान, पंचायत सरकार भवन बनेंगे 'मिनी सचिवालय'
शेयर करें:

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नालंदा जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक पंचायत सरकार भवन को 'मिनी सचिवालय' के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही आसानी से मिल सकें।

134 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार

मंत्री ने बताया कि जिले की कुल 227 पंचायतों में से 134 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और वे संचालित भी हो रहे हैं। वहीं, शेष 87 भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

पंचायत स्तर पर मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए जिला या प्रखंड मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। भविष्य में ये भवन ग्रामीण प्रशासन के 'मिनी सचिवालय' के रूप में काम करेंगे।

51 पंचायतों में शुरू हुई डाकघर सेवा

मंत्री ने बताया कि अब तक 51 पंचायतों में पोस्ट ऑफिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर आधार केंद्र खोलने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

24 पंचायतों में बनेंगे कन्या विवाह मंडप

उन्होंने जानकारी दी कि जिले की 24 पंचायतों में कन्या विवाह मंडप निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना लगभग पूरी

पंचायती राज मंत्री ने बताया कि जिले के प्रत्येक वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। कुल 32,900 लाइटों के लक्ष्य में से 32,710 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि शेष कार्य इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: