महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग ने पकड़ा जोर, स्थानीय लोगों ने निकाला पैदल मार्च

प्रकाशित: 11-07-2026, 04:58 AM
बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग ने पकड़ा जोर, स्थानीय लोगों ने निकाला पैदल मार्च
शेयर करें:

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बख्तियारपुर में शहर का नाम बदलने की मांग को लेकर आंदोलन धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने पैदल मार्च निकालकर अपनी मांग को बुलंद किया और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

मुगल आक्रांता के नाम पर शहर का नाम होने का विरोध

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि शहर का नाम मुगल आक्रांता बख्तियार खिलजी के नाम पर रखा जाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि लंबे समय से बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'मगधद्वार' किए जाने की मांग उठती रही है और अब इस मांग को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

'लेट्स एम्पावर बिहार' के बैनर तले निकली यात्रा

'लेट्स एम्पावर बिहार' के बैनर तले आयोजित इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च निकाला और सरकार से बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा और बुजुर्ग

इस पैदल मार्च में चेयरमैन पवन सिंह, हिमांशु कुमार, पप्पू डॉन, संजय यादवेंदु, टुली सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक कुमार, मोहित सिंह, विद्या विनोद प्रेमी, हैप्पी, अभय, सौरव समेत सैकड़ों की संख्या में नगर के युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने शहर भ्रमण कर नाम परिवर्तन की मांग के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग

आंदोलनकारियों का कहना है कि यह मांग नई नहीं है, बल्कि वर्षों से उठाई जा रही है। उनका आग्रह है कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बख्तियारपुर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करे। आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाने की भी बात प्रदर्शनकारियों ने कही।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: