महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'रामायण' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

प्रकाशित: 11-07-2026, 06:44 AM
'रामायण' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
शेयर करें:

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार 'रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की पहली झलक देखने के लिए उत्सुक फैंस के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने शेयर किया खास पोस्ट

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि "भारत से दुनिया तक, हजारों वर्षों से रामायण ने अपनी कालातीत सीख—धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा—के माध्यम से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब यह एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही है। भारत की सबसे महान सभ्यतागत कहानियों में से एक को अब दुनिया के सामने ऐसे भव्य पैमाने पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।"

24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगा ट्रेलर

पोस्ट के अंत में मेकर्स ने घोषणा की कि फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। दर्शक अब फिल्म की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेता यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे और सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

कई बड़े कलाकार आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कई चर्चित कलाकार भी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और तकनीक की वजह से यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: