बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की नामांकन यात्रा सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
नामांकन यात्रा के दौरान रथ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, लोजपा (आरवी) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित एनडीए और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से अपील की।
बाइक रैली में उमड़े समर्थक
नामांकन यात्रा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली। पूरे मार्ग पर पार्टी समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव में जीत का विश्वास जताया।
'बड़े अंतर से जीतेंगे नीरज कुमार सिन्हा'
कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उनका कहना था कि चुनाव में एनडीए मजबूत स्थिति में है और नीरज कुमार सिन्हा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे.