महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' का किया ऐलान

प्रकाशित: 14-07-2026, 06:04 AM
बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' का किया ऐलान
शेयर करें:

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने सोमवार को बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की आधिकारिक घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में वह नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ नजर आएंगे। खास बात यह है कि गोविंदा इन फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं।

करियर के उतार-चढ़ाव पर बोले गोविंदा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने अपने फिल्मी सफर के कठिन दौर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मान लिया था कि अब वह फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने हमेशा नई शुरुआत पर विश्वास रखा।

गोविंदा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी नई फिल्म दर्शकों, खासकर युवाओं को पसंद आएगी और यह उनके करियर में एक नई शुरुआत साबित होगी।

'14' को बताया अपना लकी नंबर

गोविंदा ने बताया कि उनके जीवन में 14 अंक का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि वह अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) में विश्वास करते हैं और उनके जीवन की कई बड़ी उपलब्धियां इसी संख्या से जुड़ी रही हैं।

उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने न्यूमरोलॉजी पर भरोसा करना शुरू किया। एक समय उन्होंने एक सप्ताह में 14 फिल्में साइन कीं, करीब 14 वर्षों तक सुपरस्टार रहे, 14वीं लोकसभा के सदस्य बने और फिर लंबे संघर्ष के बाद अब एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।

'लॉक अप 2' में भी आए नजर

गोविंदा हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में विशेष मेहमान के तौर पर नजर आए थे। इस शो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा प्रतियोगी हैं। शो के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर भी मजाक किया।

फराह खान के साथ हुई मजेदार बातचीत

शो के दौरान होस्ट फराह खान ने गोविंदा से उनके चर्चित गोली लगने वाले हादसे को लेकर मजाक किया। इस पर गोविंदा ने भी हंसते हुए जवाब दिया और माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा। दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी रही।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: